दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

Sep 10 2021

ग्वालियर। दीनदयाल सिटी मॉल फूलबाग में 8 और 9  सितंबर को दो दिवसीय एक एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इसमें सांस्कृतिक आयोजन भी हुए जिसमें फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता कराई गई। इसमें भाग लेने वाले सभी बच्चों को अच्छे-अच्छे सुंदर-सुंदर गिफ्ट प्रदान किए गए। इसके साथ ही शहर वासियों को गौ माता के गोबर द्वारा गणेश जी की सुंदर-सुंदर कलाकृतियां बनाना सिखाई गई, और गौ माता के गोबर द्वारा तैयार किए गए गोकृति द्वारा निर्मित गणेश जी की मूर्तियां शहर वासियों को बना का प्रशिक्षण दिया गया। वनबंधु परिषद् की महिला समिति की अध्यक्ष नीलम गर्ग द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 वनबंधु परिषद् ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए लगभग 40 वर्षों से लगातार कार्य कर रहा है।  इस प्रोग्राम में श्रीमती नीलम गर्ग लेखिता सिंगल सेक्रेटरी, ओनीला शिंदे, अलका झंवर, उर्मिला जौहरी, वीना राठी, डिंपल मल्होत्रा उपस्थिति थी। मुख्य अतिथि घनश्याम पिरौनिया पूर्व विधायक भांडेर भांडेर,  विशिष्ट अतिथि श्रीमती नर्मदा महाणीक, अध्यक्षता संजय कठृल, राजीव सिंह सिकरवार, भरत झंवर, आरपी अग्रवाल, आरती अग्रवाल, कृष्णा कदम, प्रदुमन पटेल, मंजुला सिंघल आदि अतिथि गण शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल व्यक्ति संचालन श्रीमती रागिनी गुप्ता द्वारा किया गया।