स्वामी विवेकानंद सेवा समिति ने इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं का किया वितरण

Sep 10 2021

 ग्वालियर। स्वामी विवेकानंद समिति 4 सालों से मिट्टी की प्रतिमा के गणेश का वितरण कर जन जागरण अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद चौराहा थाटीपुर पर समिति के संस्थापक नूतन श्रीवास्तव द्वारा विगत 4 वर्षों से मिट्टी से बने गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया गया। एवं शहर वासियों से आग्रह किया कि वह पीओपी की प्रतिमा की स्थापना ना कर मिट्टी के गणपति ही घर में विराजमान करें जिससे विसर्जन करते समय जल प्रदूषण ना हो और जल में रहने वाले जीवो को कोई हानि न पहुंचे। इस अवसर पर संस्थापक नूतन श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, संजीव शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, संदीप सांगौरिया, हरिओम शर्मा, संजय कौरव, मनीष श्रीवास्तव, राजीव श्रिषीकर, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।