गणपति बप्पा ने दिया शहर को आशीर्वाद, सुबह से शुरू हुई रिमझिम
Sep 10 2021
ग्वालियर। शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के पर्व की शुरूआत के दिन मानसून शहर पर फिर से मेहरबान हो गए हैं। सुबह 7: 30 बजे से बादलों ने हुंकार भरी और तेज बारिश शुरू हो गई है। इससे पूर्व गरज चमक भी हुई। यह बारिश ग्वालियर अंचल में देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार -फिलहाल एक चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। कोटा, ग्वालियर चंबल संभाग के ऊपर बना हुआ है। इस घेरा का प्रभाव 12 सितंबर तक इसका असर रहेगा। इसके बाद कुछ दिनों तक हल्की बारिश होगी। इधर 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसका प्रभाव 14 सितंबर से ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर रहेगा। 17 सितंबर को नया कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। सबसे मजबूत सिस्टम है। इससे ग्वालियर-चंबल संभाग में भारी बारिश हो सकती है। 20 सितंबर तक इस सिस्टम से बारिश होगी, उसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश का दौर चलेगा। जानकार बताते हैं कि मानसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति में आ रही है। वर्तमान में यह गुना के ऊपर है।
लगा था कि धूप निकलेगी
शुक्रवार सुबह लोग गणेश उत्सव की तैयारियों में व्यस्त है। उन्हें लगा कि मौसम साफ है तो आज गणेश स्थापना की तैयारियां जल्द कर लेंगे, लेकिन ऐसा संाव नहीं हुआ। एकदम से बारिश वाले बादल आसमान में चमके और बारिश शुरू हो गई। यह बारिश चक्रवातीय घेरे व कम दबाव के क्षेत्रों की वजह से होने वाली है।
मौसम धीरे-धीरे हुआ खुशनुमा
मौसम धीरे-धीरे खुशनुमा होने लगा है। रुक- रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद भी लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। अब मौसम ठंडा हुआ तो लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









