उपायुत चौहान के निरीक्षण का प्रभाव , अनुपस्थित कर्मचारियों की संख्या में आई गिरावट, शिकायतों का हुआ निराकरण

Sep 09 2021

ग्वालियर। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा निगमायुक्त आशीष तिवारी के निर्देश पर प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है एवं अनुपस्थित व लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। विगत दिनों में लापरवाह डल्यूएचओ को मूलपद पर भेज कर सफाई कार्य में लगाया गया। प्रतिदिन की कार्यवाही का प्रभाव गुरुवार के निरीक्षण में देखने मे आया।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त स्वास्थ्य द्वारा 6 सितंबर को बैठक आयोजित कर सीएम एवं हेल्पलाइन की लेवल 1 पर शिकायतों पर 3 दिवस में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। निर्देशो के क्रम में आज स्वास्थ्य विभाग की लेवल 1 पर मात्र 9 शिकायतें लंबित है। 2 दिवस में लगभग 100 शिकायतों का निराकरण कराया गया। गुरुवार को उपायुक्त स्वास्थ्य सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा वार्ड 43 एवं 57 का निरीक्षण किया गया। वार्ड 43 में कुल 47 सफाई मित्रों कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। वार्ड 57 में करन /ओमप्रकाश कुल 48 सफाई मित्रों में से 1 सफाई में अनुपस्थित पाए गए।
उक्त दोनों वार्डो में कुल 95 सफाई मित्रों में से 01 सफाई मित्र अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वार्ड 43 के डल्यूएचओ राजेन्द्र घई एवं वार्ड 57 के डल्यूएचओ जयराज कगोरिया हाजरी के समय अनुपस्थित पाए गए। उक्त दोनों डल्यूएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
बारिश मौसम के दौरान सड़क किनारे पैदा हुए खरपतबार और डिवाइडरों की कटाई छटाई के निर्देश पर आज सिटी सेंटर स्थित सचिन तेंदुलकर मार्ग पर एलआईसी ऑफिस, कुलपति चौराहा होते हुए डीवी सिटी रोड तक कटाई छटाई प्रारभ हुई।