15 सूत्रीय मांगों को लेकर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Sep 09 2021
ग्वालियर। प्रान्तीय आव्हान पर अधिकारी कर्मचारी संघ के बैनर तले भारी संख्या में कर्मचारियों ने एकत्रित होकर मुयमंत्री के नाम ज्ञापन सम्भागीय आयुक्त को सौपा। महंगाई भत्ता, पदोन्नति समेत कर्मचारियों की लंबित 15 सूत्रीय मांगों के लिए संवेदनशील मुख्यमंत्री से निरन्तर निवेदन करते आ रहे है। कर्मचारियों को पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों की जायज मांगों को अति शीघ्र पूर्ण करेंगे।
प्रान्तीय आव्हान पर प्रदेश भर में जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ निरन्तर कर्मचारियों की पीड़ा से शासन को अवगत कराते हुए कर्मचारी हित मे निरन्तर संघर्षरत है। आज प्रान्तीय आव्हान पर संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौपने वालों में जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह परमार, कार्यकारी अध्यक्ष अमित उपमन्यु, सचिव अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष धनीराम कुशवाह, उपाध्यक्ष दीपक राजपूत, धर्मवीर घुरैया, इमरान खान, सत्यप्रकाश शर्मा, संदीप सक्सेना, सोम सिंह नरवरिया, वीरेंद्र वर्मा, सतेंद्र जादोन्न, श्यामवीर पाल, बीपी श्रीवास्तव, वीरेंद्र शर्मा, राजेन्द्र सिंह, इत्यादि के अलावा विशेष रूप से प्रांतीय सचिव जगमोहन गुप्ता, सरंक्षक नन्द किशोर गोस्वामी, नरेश गुप्ता, राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेन्द्र भदौरिया, अध्यक्ष हवलदार भदौरिया, वाहन संघ के हरिशंकर शर्मा शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









