सलमान के सारंगी वादन किया मंत्रमुग्ध
Sep 09 2021
ग्वालियर। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग एवं उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी भोपाल (म.प्र.) द्वारा आयोजित गमक कला विविधताओं की प्रस्तुतियों की शृंखला में शहर के युवा सारंगी नवाज सलमान खां का सारंगी वादन हुआ। सलमान खां ग्वालियर घराने सुवियात सारंगी नवाज उस्ताद बशीर खां साहब के नाती हैं जाने माने गजल गायक उस्ताद अदुल सलीम खां के सुपुत्र हैं।
सलमान ने सारंगी वादन में राग जोग विलंबित एकताल में निवद्ध रचना एवं मध्य/द्रुत तीनताल में घरानेदार बंदिशों प्रस्तुत की। इसके साथ ही 75 वें आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर गांधी भजन 'वैष्णव जन तो...Ó को सारंगी के सुरीले स्वरों में बजाकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया और वादन का समापन किया। इस कार्यक्रम का प्रसारण यूट्यूब चैनल पर भी किया गया। सलमान के साथ तबले पर संगत उस्ताद अदुल हनीफ खान व शाहरुख खां ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









