ग्वालियर। देवों में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा यूं तो हर शुभ काम में सबसे पहले की जाती है, लेकिन गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। महाराष्ट्र में गणेश परंपरा की धूम रहती है तो ग्वालियर भी पीछे नहीं रहता है। गणपति उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। बाजार में भगवान गणेश की प्रतिमाओं के स्टॉल सज गए हैं। 100 रुपये से लेकर आठ हजार रुपये तक की प्रतिमाएं इनमें शामिल हैं। पिछले वर्ष कोरोना काल में बिक्री को भी तरसे शिल्पियों ने विघ्नहर्ता से विघ्न हरने की आस लगा रखी है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार गणपति की प्रतिमाएं अच्छी संख्या में बिकेंगी।

Sep 08 2021