मोती तबेला पर सड़क हादसा, दोनों पक्षों में सड़क पर जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Sep 07 2021

ग्वालियर। मोती तबेला पर कार ने बाइक पर सवार मां-बेटे में टक्कर मार दी। वाहनों के आपस में टकराने के बाद दोनों पक्षों के विवाद हो गया। झगड़े में जमकर मारपीट हुई। कार में सवार एक युवक का सिर फूट गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर बेल्ट व पथराव हुआ। दोनों तरफ से जाम लग गया। इंटरनेट मीडिया पर मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। झगड़े के बाद घायल इंदरगंज थाने पहुंच गए।
बाइक पर सवार एक युवक मां को लेकर मोती महल की तरफ जा रहा था। विपरीत दिशा से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार में सवार मयंक शर्मा व यश का बाइक सवार से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में बेल्टों से मारपीट हुई। पथराव भी हुआ। बाइक पर सवार युवक ने पत्थर मारकर कार सवार युवक का सिर फोड़ दिया। झगड़े के बाद बाइक सवार मौके से चला गया। घायल युवक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इंदरगंज थाने पहुंच गया है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज की।