निगम ने विभिन्न मार्गों पर कराया पेंचवर्क

Sep 07 2021

ग्वालियर। शहर के मुख्य मार्गों को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा पैच वर्क का कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिया गया है। इसी के तहत मंगलवार को शहर की विभिन्न सड़कों पर पेच रिपेयरिंग का कार्य किया गया। जिससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा हुई। 
 पेच रिपेयरिंग प्रभारी कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार पचौरी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त आशीष तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को तानसेन नगर से रमटापुरा पुलिया मार्ग तक, बेटी बचाओ चौराहा से एस ए एफ बटालियन से तिलक नगर सिंधी कॉलोनी तक, आर्य नगर मुरार से हुरावली चौराहे तक तथा रॉक्सी पुल से स्काउटस एवं गाइडस ऑफिस तक के मार्ग पर पेंच रिपेयरिंग कराई गई। वहीं आज 8 सितम्बर को निगम के अमले द्वारा बिजलीघर से गौरीशंकर विद्यालय तक, उरवाई गेट से संत कृपाल सिंह आश्रम तक, सेन्ट्रल प्रेस से माधौगंज चौराहे तक, बारादरी चौराहे से एम एच चौराहे तक तथा तिलक नगर से हेमसिंह परेड तक पेंच रिपेयरिंग कार्य किया जाएगा।