घर से मोहल्ले में जाने की कहकर निकले किशोर का शव बीजासेन मंदिर परिसर में मिला
Sep 07 2021
ग्वालियर। पुरानी छावनी लोहारपुरा में स्थित बीजासेन माता मंदिर परिसर में 17 साल के किशोर का शव मिला है। किशोर का मंदिर से मात्र 10 से 15 मीटर की दूरी पर घर है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट से पता चल सकेगा। पुलिस ने शव को डाक्टरी परीक्षण के लिए डेड हाउस में रखवा दिया है। दोपहर को घर से निकलने के तीन घंटे बाद ही उसका शव मंदिर के परिसर में पड़ा मिला है। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने घरवालों की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है।
पुरानी छावनी थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि सूचना मिली कि लोहारपुरा स्थित बीजासेन माता के मंदिर परिसर में आकाश पुत्र पप्पू का शव पड़ा है। किशोर का घर मंदिर के पास ही है। सबसे पहले मोहल्ले के लोगों ने किशोर का शव मंदिर में पड़ा देखा था, घरवाले भी मौके पर पहुंच गए थे। शुरुआती जांच में घरवालों ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे के लगभग आकाश घर से खाना खाने के बाद मोहल्ले में जाने की कहकर निकला था। मंदिर कैसे पहुंच गया यह किसी को नहीं मालूम। पुलिस ने बताया लाकडाउन से पहले किशोर पानी की टिक्की का ठेला लगाता था। उसके बाद कुछ नहीं कर रहा था।
शरीर पर न कोई चोट न कोई संघर्ष के निशान
पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नजर नहीं आ रहे हैं न ही स्पाट पर कोई संघर्ष होने के निशान नजर आ रहे हैं। पुलिस को मौके पर ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली है, जिससे अनुमान लगाया जा सके कि मृतक ने कोई जहरीली वस्तु आत्महत्या करने के लिए गटक ली है। पुलिस का अनुमान है कि किशोर की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट से पता चला सकेगा। पुलिस किशोर के शव का डाक्टरी परीक्षण मंगलवार को कराएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









