पहले तापमान किया चेक मॉस्क लगाकर दिया प्रवेश कक्षा 10वीं और 12वीं की विशेष परीक्षा शुरू
Sep 06 2021
ग्वालियर। ग्वालियर में सोमवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक के साथ ही दृष्टिहीन-मूक बधिर (दिव्यांग) पाठ्यक्रम की विशेष परीक्षा शुरू हुई। शहर के सात परीक्षा केन्द्रों में करीब 789 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी। इससे पूर्व केन्द्रों पर सभी का तापमान चेक और मास्क लगाकर ही अंदर प्रवेश दिया गया।
बता दें कि हाई स्कूल नियमित और स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूक बधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षा सोमवार से 15 सितंबर तक और हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट, व्यवसायिक, दृष्टिहीन, मूक बधिर की परीक्षाएँ आज से 21 सितंबर तक सुबह 9 से 12 बजे के बीच आयोजित की जायेगी। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं का संचालन एक साथ किया जायेगा।
नियमित और स्वध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ, उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित अवधि के दौरान ही आयोजित होंगी। प्रायोगिक परीक्षा की तिथि और समय के लिए परीक्षार्थी संबंधित केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष से संपर्क कर सकते है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









