गुरुकुल का मेबर्स ओरियेंटेसन प्रोग्राम आयोजित

Sep 06 2021

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा नवीन सदस्यों के लिए मेंबरशिप ओरियेंटेसन प्रोग्राम का आयोजन किया। जिसमें अध्यक्ष आकाश बरूआ ने सदस्यों को गुरुकुल के विजन और मिशन से रूबरू करते हुए बताया म.प्र की पहली यूथ कयूनिटी गुरुकुल युवाओं ओवरऑल डवलपमेंट पर कार्य कर रही है। जिसमें व्यक्तित्व विकास से लेकर करियर में मार्गदर्शन देना तक शामिल है। गुरूकुल द्वारा इंटर्नशिप, इंडस्ट्री विजिट, डिजीटल मार्केटिंग, ग्राफिस डिजाइनिंग, लीडरशिप तथा रोजगार संबंधित कौशल उपलब्ध कराया जायेगा। जिसमें गुरुकुल के सदस्यों को सलाहकार समिति के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिसमें आईएएस अधिकारी से लेकर कंपनी सीईओ आदि शामिल हैं। इस अवसर पर गुरुकुल के सहसंस्थापक अविनाश जैन, प्रज्ञा श्रीवास्तव, निवेश शर्मा, पवन बाथम, मोहित सिंह, हेमंत तोमर, जयेश श्रीवास्तव, तरूण रोहिरा आदि शामिल थे।