टूटी सड़कों को लेकर कांग्रेस ने निकाली पद यात्रा

Sep 06 2021

ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर विधानसभा की टूटी-फुटी सड़कों को बनाने एवं मरम्मत कराने को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने हजीरा चौराहे से किला गेट चौराहे तक नंगे पांव पद यात्रा निकाली और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सड़कों के शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की।
श्री शर्मा ने बताया कि ग्वालियर विधानसभा की ज्यादातर सड़कें उखड़ी पड़ी हैं सड़कें कम है गड्ढे ज्यादा है, दुर्घटनाएं हो रही हैं जिससे लोग घायल हो रहे हैं। पद यात्रा में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अतर हुसैन कुरेशी, प्रदेश सचिव अशोक प्रेमी, जेएच जाफरी, लॉक अध्यक्ष राजेश खान, विक्रम शर्मा विकी भैया, मुनेंद्र सिंह भदोरिया, नवीन भदकारिया, पवन मिश्रा, धर्मेंद्र वर्मा, मोहित जैन, जीतू चौहान, भानु यादव, प्रदीप पलरैया, सोबरन जाटव, सौरभ तिवारी, राजू भदौरिया, राजेश भदौरिया, राकेश बाथम, प्रभुदयाल बाथम, सुरेंद्र चौहान, मान सिंह शाक्य, मनीष शर्मा, मन्ना मेहरबान यादव, जितेंद्र भदोरिया, कमल राजावत, शकील मंसूरी, बंटी कुशवाह, बेटू खंडेलवाल, रघुनाथ कुमार, बृजमोहन दिवाकर, सुरेश प्रजापति नेतराम कंजौलिया, मन्नू तिवारी ,अशोक तरेटिया, रामसहाय तोमर, अरविंद पाल, मोइनुद्दीन खान, अंसार अली, दिनेश गोस्वामी एवं सैकड़ों की संया में कांग्रेस के कार्यकर्त उपस्थित रहे।