घरेलू गैस, डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि को वापस ले सरकार: डॉ. रुचि

Sep 05 2021

ग्वालियर। महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेहा डिसूजा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल के निर्देशानुसार ग्वालियर महिला कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में इंदरगंज चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस और अन्य आवश्यक सामग्रियों के मूल्यों में बढ़ोतरी के विरोध में सरकार के खिलाफ नारे लगाए। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रुचि गुप्ता ने कहा कि रसोई गैस के दामों में सरकार बेतहासा वृद्धि कर रही है। पिछले दो महीने से भी कम समय में यह तीसरी बढ़ोतरी है।
ग्वालियर में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत अब 968 रुपए हो गई है। सरकार के द्वारा डीजल-पेट्रोल के दाम में वृद्धि करने से आमजन और किसानों की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की केन्द्र सरकार गरीब, मजदूर और किसान विरोधी है और इसी कारण डीजल-पेट्रोल के दाम में लगातार वृद्धि करती जा रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम में वृद्धि होने से महंगाई चरम पर पहुंच गई है जहां साधारण लोगों को जीना मुश्किल होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के इस नीति का घोर विरोध करती है। कांग्रेस मांग करती है कि डीजल-पेट्रोल और गैस के दाम में वृद्धि को जल्द वापस ले सरकार ताकि किसान और गरीबों को राहत मिल सके। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने शिवराज सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, महाराज सिंह पटेल, इब्राहिम पठान, वीर सिंह तोमर, कृष्णराव दीक्षित, हैवरन सिंह कंसाना, आनंद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, सिद्धार्थ सिंह राजावत, तरुण यादव, यदुनाथ तोमर, सरवन राय, उदल सिंह, जेएस जाफरी, अतुल जैन, मुनेंद्र भदोरिया, राजेश खान, मोनू जैन, कैलाश चावला, नाजिम खान, हमीद खान, रसीद पहलवान, चेतन भार्गव, सुनील गिद्वानी, राकेश कुशवाह, शबीर खान, अशोक शाक्य, साहिल शेख, पूरन सिंह राणा, संजीव दिक्षित, दाताराम कुशवाह, मयंक दुबे, महिला कांग्रेस में मुख्य रूप से रचना कुशवाह, निधि शर्मा, वर्षा कुशवाह, मनोरमा सिंह, रानू शर्मा, नसरीन, हेमलता कुशवाहा, चंदन शर्मा, अर्चना चतुर्वेदी, ओम लता त्रिपाठी, रेखा जाटव, शशि मंडेलिया, रचना अग्रवाल, अनीता पाल, कंचन कदम, नसरीन खान, गुंजा जाटव, बबली खटीक, सुनीता परिहार, शशि मंडेलिया, गुड्डीपरिहार, मीरा शाक्य, कमला गुर्जर एवं अन्य सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहे।