10 लाख रुपए दहेज के लिए घर से बहू को निकाला , ससुराल पहुंचकर पति ने परिजन के साथ मिलकर सड़क पर पत्नी, ससुर और साले को पीटा
Sep 05 2021
ग्वालियर। बहोड़ापुर में दहेज के लिए घर के बाहर दंगल हो गया। अपने ससुराल पहुंचकर पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी। बेटी को बचाने आए पिता और भाई को भी पीटा। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दमाद की लात-घूंसों से पिटाई करने लगे। दोनों तरफ से सड़क पर जमकर मारपीट हुई।
मारपीट का वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक बेल्ट से किसी लड़की को पीट रहा है। फिर एक अधेड़ व्यक्ति और उसके बाद एक अन्य युवक भी लात-घूंसों से मारपीट कर रहा है। इसके बाद दूसरे पक्ष भी पहले पक्ष के लोगों की बेल्ट से पिटाई कर रहे हैं। जब वीडियो के बारे में पता लगा तो जानकारी मिली कि यह बहोड़ापुर थाना के कुशवाह मोहल्ला में का है। इसमें मामले एफआईआर हो चुकी है।
कुशवाह मोहल्ले में रहने वाले बल्लू कुशवाह की बेटी साधना कुशवाह की शादी 11 सितंबर 2020 में महाराजपुरा के गिरगांव के रहने वाले अमन कुशवाह के साथ हुई थी। कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन साधना को पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। पति और ससुराल वालों ने प्रताडऩा की हद तब कर दी जब उन्होंने दो महीने पहले 10 लाख रुपए न लाने के लिए महिला को घर से निकाल दिया।
जब 10 लाख रुपए नहीं मिले और पत्नी भी वापस नहीं आई तो अमन अपने भाई संदीप, मां कमला, बहन संजू के साथ पत्नी साधना के घर पहुंचा। यहां उन्होंने पत्नी और उसके पिता से विवाद करना शुरू कर दिया। अमन ने पत्नी को पीटने के लिए अपने कमर से बेल्ट निकाल लिया। इसके बाद पत्नी की पिटाई करने लगा। उधर, बेटी की पिटाई होती देख पिता दौड़कर आया तो पति के साथ आए परिजन ने बहू के पिता की पिटाई शुरू कर दी। भाई बचाने आया तो उसे भी पीटा।
थोड़ी देर बाद महिला पक्ष करने लगा दामाद और उसके परिजन की पिटाई
इसके बाद लड़की पक्ष ने भी आरोपी की जमकर धुनाई कर दी है। आसपास के लोगों ने जैसे ही पिता-पुत्री को पिटते हुए देखा तो वहां उन्हें बचाने के लिए आ गए। विवाद कर रहे दोनों पक्षों को शांत कराया। अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत लेकर पिता-पुत्री एसपी ऑफिस जा पहुंचे। एडिशनल एसपी सतेन्द्र तोमर को अपने साथ हुई घटना की शिकायत की। एडिशनल एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी को फोन कर मामले को दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। फिलहाल, मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









