सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित , 31 शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित
Sep 05 2021
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस अवसर पर संस्था द्वारा 31 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।
इस आयोजन में शहर के 31 जाने माने शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि संत कृपाल सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने की इस आयोजन में डाक्टर शिराली रूनवाल उपस्थित थीं।
इस आयोजन में पधारे अतिथियों का स्वागत संस्था के राकेश अग्रवाल,धीरज गोयल, अशोक जैन, अमन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संत कृपाल सिंह ने कहा की शिक्षक अपने प्रत्येक विधार्थी को अपना मार्गदर्शन देते हैं। अचछी शिक्षा और अच्छे संस्कार देने का प्रयास करते हैं और शिक्षक अपने प्रत्येक विद्यार्थी को उच्च स्तर पर देखना चाहते हैं की वो अपने नाम के साथ अपने परिवार के साथ अपने शिक्षकों का नाम रोशन करें। इस सम्मान समारोह में जिन शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान हुआ है वो इस प्रकार है।
डॉ ज्योति प्रियदर्शनी श्रीवास्तव, रजनी सोनी, डॉ दीप्ति गौड़, रेखा भदोरिया, राघवेंद्र लाल संतानिया, लोकेंद्र सिंह यादव, प्रशांत सिंह तोमर, विवेक कुमार, आकाश सेठ, दीपा जादौन, नम्रता कसाव, डॉ सपना शर्मा, अंजलि शर्मा, एके सिसोदिया, योगेंद्र सिंह, शैफाली चतुर्वदी, सुलक्षणा शर्मा, संभव जैन, शैल्या चतुर्वेदी, सौरभ कुमार, डॉ प्रीति शर्मा, रितु भार्गव, अभिजीत राव खानविलकर, केके शर्मा, डॉ जयंती शर्मा, सुनील कुमार गोयल, कल्पना त्रिपाठी, नीरू सगर, विनीता शर्मा, एलिश गुप्ता, रोहित गौतम, को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को शाल श्रीफल एवम् स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह संस्था द्वारा भेंट किए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









