वृद्धों के बीच केक काटकर मना राज्य मंत्री भारत सिंह का जन्मदिन
Sep 05 2021
ग्वालियर। राज्य उद्यानिकी मध्यप्रदेश शासन में मंत्री भारत सिंह कुशवाह का जन्मदिन उनकी अनुपस्थिति में उनके कार्यकर्ताओं ने सेवा पर्व के रूप में मनाया। ग्रामीण विधानसभा से विधायक एवं मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह का जन्मदिन ग्रामीण क्षेत्र के अलावा पूरे शहर भर में मनाया गया। हालांकि इस अवसर पर राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह शहर में मौजूद नहीं रहे। लेकिन इस बात से उनके कार्यकर्ताओं के उत्साह में कहीं कोई कमी नहीं आई जैसा कि पहले से निर्धारित था। कि मंत्री का जन्म दिन सेवा पर्व के रूप में मनाया जाएगा। उसी के तहत मुरार ग्रामीण कैंटोंमेंट क्षेत्र से भाजपा के अनूप कुमार श्रीवास्तव द्वारा सुबह से ही मंत्री भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन की तैयारी शुरू हो गई थी। दतिया स्थित मां पितांबरा मंदिर, शनिदेव मंदिर, जौरासी वाले हनुमान जी के मंदिर में पूजा पाठ, सुंदरकांड का आयोजन, जगह-जगह प्रसाद का वितरण, खादय सामग्री का वितरण, शैक्षणिक सामग्री का वितरण आदि कर वृद्ध आश्रम में पहुंचकर वृद्धों के बीच मंत्री का केक काटकर उनको दीर्घायु होने की कामना की गई।
भाजपा के अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम में मंत्री भारत सिंह कुशवाह का जन्मदिन वृद्ध माताओं ने केक काटकर एवं मंत्री के लिए दीर्घायु की प्रार्थना कर मनाया। इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों ने वृद्धों को केक खिलाया एवं फल तथा खाद्य सामग्री वितरित की वृद्ध आश्रम में मौजूद वृद्ध माता पिता ने मंत्री के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिए। इस अवसर पर प्रेम सिंह राजपूत, महेश कुशवाह, विकास साहू, राजू पलैया, रोशन पाल, सुरेन्द्र यादव, दारा सिंह कुशवाह, मिंटू पाल, मिंटू किरार, योगेश कुशवाह, गोविंद राठौर, राहुल शाक्य, मनोज, नूतन श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव सहित शहर भर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









