जस्टिस माहेश्वरी ने अचलेश्वर महादेव का किया अभिषेक

Sep 05 2021

ग्वालियर। जस्टिस जितेन्द्र माहेश्वरी सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के बाद पहली बार ग्वालियर आए हैं। सीधे अचलेश्वर मंदिर पहुंचे उन्होंने सपत्नीक अचलेश्वर महादेव का अभिषेक किया। मंदिर के पुजारियों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ बाबा का अभिषेक कराया। बता दें कि जब वे ग्वालियर में एडवोकेट थे तब से अब तक उन्होंने प्रतिवर्ष एवं हर नियुक्ति पर अचलेश्वर महादेव पर अभिषेक किया है। आचार्य गगन एवं आचार्य गौरव द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया।