महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एसयूसीआई (सी) ने कमिश्नर कार्यालय का किया घेराव
Sep 04 2021
ग्वालियर। बेतहाशा महंगाई, भयंकर बेरोजगारी व जन जीवन की तमाम ज्वलंत समस्याओं के खिलाफ क्रांतिकारी पार्टी एसयूसीआई (कयुनिस्ट) के बैनर तले फूलबाग चौराहे पर जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में शामिल क्षेत्रवासी, छात्र-नौजवान वृहद रैली में लामबंद होकर संभागीय कमिश्नर कार्यालय मोती महल पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान एसयूसीआई (सी) पार्टी जिला सचिव कॉमरेड रचना अग्रवाल ने केंद्र व राजय सरकार की जनविरोधी नीतियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आमजन बढ़ती महंगाई से बदहाल है। ऐसे में रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की जानी चाहिए तथा राशन व्यवस्था को सुचारू सुचारू किया जाना चाहिए। एसयूसीआई जिला कमेटी वरिष्ठ सदस्य कॉ. रूपेश जैन ने कहा कि सेवा क्षेत्रों के निजीकरण व ठेकाकरण पर रोक लगाई जाए एवं पर्याप्त संया में नौजवानों को स्थाई रोजगार देना सुनिश्चित किया जाए।
एसयूसीआई(सी) जिला कमेटी सदस्य नित्या पवार ने कहा कि आज ग्वालियर शहर के आमजन भारी-भरकम बिजली बिलों से परेशान हैं। यह बिजली बिल माफ किए जाने चाहिए। सरकार द्वारा बिजली बिल संशोधन 2020 के द्वारा बिजली के निजीकरण का रास्ता साफ किया जा रहा है। साथ ही देश के विभिन्न तबकों को मिलने वाली हर तरह की ससिडी को खत्म किया कर दिया जाएगा। क्रांतिकारी छात्र संगठन एआईडीएसओ की जिला अध्यक्ष मिताली शुक्ला ने ग्वालियर के जीवाजीराव स्कूल के व्यावसायिक अधिग्रहण का विरोध किया एवं वर्तमान आर्थिक तंगी के हालातों में छात्रवृत्ति को तुरंत उपलध कराने की व्यवस्था किए जाने की बात कही। किसानों की समस्याओं को रखते हुए नेतराम ने कहा सरकार को किसानों की मांग मानते हुए तीनों कृषि कानून तुरंत रद्द करना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









