राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बनने से हो रही बारिश

Sep 04 2021

ग्वालियर। गत दिवस ग्वालियर जिले में हल्की बारिश अल्प समय के लिए हुई थी। फिर सूर्य देवता अधिकतर समय के लिए आसमान पर हावी रहे। इससे उमस का प्रभाव देखने को मिला। शनिवार को आसमान पर काले बादल हावी है। सुबह कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी देखने को मिली।
मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में चक्रवातीय घेरा बनने से मानसून ट्रफ लाइन मालवा क्षेत्र की तरफ चले जाने से बारिश पर ब्रेक लग गया था। लेकिन राजस्थान में पिछले कुछ दिन से चक्रवातीय घेरा बन गया, जिससे मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थि स्थित आ गई। इससे बादल छाने लगे। शनिवार सुबह 11:50 बजे हल्की रिमझिम बारिश होने से गर्मी का प्रभाव कम देखने को मिला। उधर देहात क्षेत्र जैसे शीतला माता मंदिर, चीनोर के कई गांवों में बारिश हुई है। बताया जाता है कि मानसून ट्रफ लाइन मनिपुर से शुरू होकर शिवपुरी होते हुए बीकानेर तक जा रही है। मानसून ट्रफ लाइन बंगाल खाड़ी से नमी लेकर आ रही है।