अनुपस्थित मिले कर्मचारी, दिए नोटिस

Sep 04 2021

ग्वालियर। उपायुक्त स्वास्थ्य सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा वार्ड 30 एवं 58 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थिति पाये गये। दोनों वार्डो में कुल 120 सफाई मित्रों में से 20 सफाई मित्र अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त चौहान द्वारा निरीक्षण में मोके पर प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक राकेश भारती नहीं मिले एवं दूरभाष पर सपर्क नहीं हुआ। मौके पर न होने एवं संपर्क से बाहर होने राकेश भारती को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।