घाटीगांव के जंगल में 3 टुकड़ों में मिला शव
Sep 04 2021
हत्या के बाद शरीर को काटा, अलग-अलग पॉलीथिन में बंद किया और बोरे में पैक कर फेंका
ग्वालियर। घाटीगांव स्थित सिमरिया के जंगलों में टुकड़ों में अज्ञात युवक की लाश मिली है। शव एक बोरी में बंद है। शरीर को 3 हिस्सों में काटकर अलग-अलग पॉलीथिन में पैक कर यहां डाल दिया है। पुलिस ने शव के टुकड़ों को समेटकर पड़ताल शुरू की है। पहले तो पुलिस इसमें ही उलझी रही कि शव युवक का है या युवती का। शनिवार दोपहर पोस्टमॉर्टम हाउस पर डॉक्टरों ने शव किसी 30 से 35 साल के युवक का बताया है। पुलिस ने बताया कि हत्या बेरहमी से की गई है। घटनास्थल पर न तो ब्लड मिला है और न ही कोई सबूत है। हत्या कहीं और की गई है। पुलिस टुकड़ों को जोड़कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
सिमरिया के जंगल में एक बोरा लावारिस हालत में पड़ा था। बोरे से बदबू आने पर लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे ही बोरा खोला तो पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए, क्योंकि बोरे के अंदर तीन प्लास्टिक की पॉलीथिन थीं। पॉलीथिन में लाश को काटकर अलग-अलग टुकड़ों में रखा गया था। पता चलते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को भी बुला लिया।
पहचान बनी चुनौती
पुलिस का मानना है- युवक की हत्या कहीं और करके लाश यहां फेंकी गई है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने जिले के साथ ही दूसरे राज्यों को भी सूचना दी है। शव बहुत ही बुरी हालत में होने के कारण पहचान कर पाना भी मुश्किल है। पुलिस के मुताबिक शव गल चुका है।
बेरहमी से काटकर हत्या, अवैध संबंध का संदेह
जिस तरह से हत्या की गई है, उससे साफ है कि हत्या करने वाला या वाले मृतक से नफरत करते थे। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि हत्या का कारण अवैध संबंध हो सकता है। ऐसी ही रंजिश में इस तरह हत्या के मामले पहले भी सामने आए हैं।
एक साल में अंधे कत्ल के 16 मामले सुलझा चुकी है पुलिस
पुलिस के लिए यह अंधा कत्ल फिर चुनौती लेकर आया है। पिछले एक साल में ग्वालियर पुलिस ने एसपी अमित सांघी के नेतृत्व में 16 ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। इस मामले को भी टीम चैलेंज के रूप में देख रही है। थाना प्रभारी आदित्य शुक्ला ने बताया कि अभी इतना पता लगा है कि शव युवक का है। अब उनकी पहचान की कोशिश कर रहे हैं। पहचान होने के बाद जांच की सही दिशा मिलेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









