विधुत व्यवधान की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी होंगे जिम्मेदार.ऊर्जा मंत्री तोमर ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
Sep 03 2021
टीकमगढ़ 3 सितंबर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने टीकमगढ़ में विद्युत संचालन संधारण की समीक्षा की। उन्होंने जिलान्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित प्रावधान अनुसार विद्युत प्रदाय सुनिश्चित कराने, जले/खराब वितरण ट्रांसफार्मर नियमानुसार बदलने तथा उपभोक्ता की शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने निर्देषित किया कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रें में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवधान की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जायेगा और उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगीमंत्री तोमर ने कहा कि खराब केबिल तथा जले ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाएं तथा बिल संबंधी शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सही वोल्टेज मिले, मीटर रीडिंग नियमित रूप से समय पर ली जाये तथा ट्रिपिंग की स्थिति में पूर्णत: नियंत्रण रखें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन-प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर जिले की विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही और शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री ने शिकायतों के संधारण के लिये पंजी बनाने और अधिकारियों को लगातार क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी तीन माह बाद बैठक में पुनरू समीक्षा की जायेगी। बैठक में टीकमगढ़ विधायक श्री राकेश गिरि गोस्वामी तथा खरगापुर विधायक श्री राहुल सिंह ने भी अपने अपने क्षेत्र की विद्युत समस्याओं की ओर ऊर्जा मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जन-प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे
उपभोक्ता की संतुष्टि ही हमारा लक्ष्य है: ऊर्जा मंत्री तोमर.जनचौपाल में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं किया गया निराकरण ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान विद्युत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पावर हाउस प्रांगण टीकमगढ़ में जन चौपाल कार्यक्रम में लोगों की विद्युत संबंधी समस्यायें सुनीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी जिला तथा संभागीय कार्यालयों में रजिस्टर रखवायें, जिसमें शिकायतों पर उपभोक्ताओं की संतुष्टि का आधार भी दर्ज होना चाहिये। अधिकारियों, इंजीनियरों तथा कर्मचारियों की सीआर इसी के आधार पर बनाई जायेगी, क्योंकि उपभोक्ता की संतुष्टि ही हमारा लक्ष्य है। मंत्री श्री तोमर ने जन-चौपाल में कहा कि ये सरकार जनता की सरकार है तथा जनता के लिये है। हम जनता के सेवक हैं और जनता के हितों के लिये कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को एक रूपये के बिल के लिये 8 पैसे देने होते हैं, बाकी का पैसा मध्यप्रदेश सरकार वहन करती है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्युत विभाग का निजीकरण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता की संतुष्टि ही कंपनी का उद्देश्य होना चाहिये। तोमर ने कहा कि आज मैं जन-चौपाल में लोगों की समस्या सुनने आया हूँ। उन्होंने कहा कि तीन माह के बाद मैं यहाँ आकर व्यवस्थाओं का पुनः जायजा लूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि इस दौरान अच्छे परिणाम निकलेंगे। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो, इसका अधिकारी कड़ाई से पालन करें। लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जन-चौपाल में आये सभी उपभोक्ताओं से उनके समीप जाकर स्वयं आवेदन लिये तथा उनकी समस्याएँ सुनी। उन्होंने लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत ट्रांसफार्मरों का शीघ्र मेन्टेनेन्स औरलटकती विद्युत केबल को जल्द ठीक करने को कहामंत्री तोमर ने जिले में अच्छा कार्य करने वाले कनिष्ठ अभिन्ता मानवेन्द्र सिंह मवई, जितेन्द्र प्रजापति टीकमगढ़ टाउन, अमित चौहान खरगापुर, हेल्पर अनिल शर्मा टीकमगढ़ वृत्त तथा लाइन मेन कड़ौरी कुशवाह को सम्मानित किया। इस अवसर पर जन-प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी तथा उपभोक्ता उपस्थित रहेवन विभाग की ऑफिस के पास ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने मोहल्लों में घूमकर आम जन से विधुत व्यवस्था के बारे में बातचीत की प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान वन मंडल ऑफिस के पास मोहल्ले में घूम कर विद्युत व्यवस्था के बारे में आम जनों से बातचीत की इसी इसी एक बुजुर्ग महिला गणेशी बाई ने ऊर्जा मंत्री तोमर को अपने घर के विधुत बिल के बारे में बताया तो ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने मौके पर ही विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बुजुर्ग महिला के बिल में जो परेशानी आ रही थी उसको निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने टीकमगढ़ के विधुत विभाग के शहरी स्टोर का निरीक्षण किया
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









