कोविड-19 टीकाकरण सांसद शेजवलकर ने टीकाकरण केन्द्र पहुँचकर किया उत्साहवर्धन

Sep 03 2021

ग्वालियर 03 सितम्बर 2021/ ग्वालियर जिले में कोविड-19 के प्रथम डोज के शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष अभियान के तहत शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रीय सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर ने शुक्रवार को जनकगंज डिस्पेंसरी पहुँचकर टीकाकरण कराने आए लोगों का उत्साहवर्धन कियासांसद  शेजवलकर ने टीकाकरण केन्द्र पर उपस्थित लोगों से कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम का सबसे सशक्त माध्यम टीकाकरण ही है। सभी लोग टीकाकरण अवश्य कराएँ। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित भी करें। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष  कमल माखीजानी, एसडीएम लश्कर  अनिल बनवारिया, सीएमओ डॉ. मनीष शर्मा,  मुरारी मित्तल सहित जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थेसांसद  शेजवलकर ने टीकाकरण केन्द्र पर उपस्थित चिकित्सकों और टीकाकरण कर रही नर्सों से भी टीकाकरण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्वालियर जिले को शतप्रतिशत टीकाकरण कराने वाला जिला बनाने के लिये हम सभी को विशेष प्रयास करने की जरूरत है। शासकीय अमले के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों का सहयोग लेकर हमें अपने जिले को शतप्रतिशत टीकाकरण कराने वाला जिला बनाना होगा। प्रथम डोज के टीकाकरण के साथ-साथ जिन लोगों को दूसरा डोज लगना है उन्हें भी निरंतर प्रेरित करते रहना होगा कि निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद वे केन्द्र पर आकर टीकाकरणकराएँसांसद शेजवलकर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा से चर्चा करते हुए कहा कि घर-घर सर्वेक्षण के कार्य को भी पूर्ण गंभीरता से लिया जाए। इसके माध्यम से ही जो लोग टीकाकरण से छूट गए हैं उन्हें टीकाकरण केन्द्र तक लाया जा सकेगा