अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हर्षवर्धन सिंह तोमर को संकल्प सिद्धि सामाजिक संस्था द्वारा मोमेंटो, श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया

Sep 03 2021

मध्य प्रदेश सरकार के सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम अवार्ड के लिए चयनित होने पर अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हर्षवर्धन सिंह तोमर को संकल्प सिद्धि सामाजिक संस्था द्वारा मोमेंटो, श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया.इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने हर्षवर्धन सिंह को  मध्य प्रदेश, देश एवं गवालियर का नाम गौरवान्वित करने के लिए बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.इस अवसर पर संकल्प सिद्धि सामाजिक संस्था की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा गर्ग, संस्था की सचिव श्रीमती भारती सोलंकी, संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी तोमर, रियाज सिद्दीकी, लाखन सिंह तोमर, रोहित राजोरी, ममता राठौर, सुनीता तिवारी, प्रियंका राजपूत  मोनिका कुशवाह एवं हर्षवर्धन  के माता पिता श्री बी पी सिंह तोमर , श्रीमती तृप्ति तोमर  उपस्थित थी