परिजनों ने कहा- बेटी की हुई है हत्या, आरोपियों पर करो एफआईआर
Sep 03 2021
ग्वालियर। गुस्वार देर रात सिरोल थाना क्षेत्र स्थित न्यू कलेक्ट्रेट के पीछे मल्टी गार्डन पैलेस में प्रापर्टी कारोबारी के फ्लैट में युवती शव का शव संदिग्ध परिस्थतियों में बेड पर पड़ा मिला था। पुलिस ने युवती के शव को रात को डेड हाउस में पहुंचाकर शुक्रवार को सुबह पोस्टमार्टम हाउस में पंचनामा बनाना शुरू किया तो वहां मृतका के परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या तीन-चार लोगों ने मिलकर की है। इन सभी पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। पुलिस ने उनसे कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हम एक्शन लेंगे।
गौरतलब है कि गार्डन पैलेस में स्थित फ्लैट नं. 319 में बेड पर एक युवती का शव पड़ा था। शव में से दुर्गंध आ रही थी। युवती की पहचान बानमोर निवासी मधु (22 वर्षीय) पुत्री विजय पाराशर के रूप में हुई। यह फ्लैट अरुण गंगवाल का है। फ्लैट में प्रापर्टी कारोबारी भूपेंद्र धाकड़ का ऑफिस है। युवती यहां प्रतिदिन जाब करने के लिए आती थी। गुरूवार सुबह भी वह नौकरी करने के लिए आई थी, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी।
सिरोल इलाके में स्थित गार्डन पैलेस हाउसिंग सोसायटी के एक फ्लैट में 22 वर्षीय युवती का शव मिला है। जिस प्रॉपर्टी डीलर के यहां वह काम करती थी, वह भी गायब है। पुलिस को हत्या की आशंका है, लेकिन जहां शव मिला, वहां एक पर्ची मिली है, जिसमें लिखा है- मैं अपने रिश्तेदारों की वजह से मर रही हूं। पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
सिरोल थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि गार्डन पैलेस हाउसिंग सोसायटी में अरुण गंगवाल के दो फ्लैट हैं। एक फ्लैट में वह खुद रहते हैं और दूसरा फ्लैट प्रॉपर्टी डीलर भूपेंद्र धाकड़ को किराए पर दे रखा है। भूपेंद्र के यहां बानमोर निवासी मधु (22) पुत्री विजय पाराशर नौकरी करती थी। वह रोज अप-डाउन करती थी।
पर्ची में यह लिखा...
मैं मधु अपने रिश्तेदारों से परेशान होकर मर रही हूं। मेरी बहन घर से भागी है, जब से मैं बहुत परेशान हूं। उसका जिम्मेदार संदीप है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









