कड़ी धूप के बाद उमस फिर हल्की रिमझिम, बढ़ेगी गर्मी

Sep 03 2021

ग्वालियर। कल दोपहर को हल्की से बारिश के बाद मौसम ने पलटवार किया। शुक्रवार को सुबह से ही बादलों ने निराशा का परिचय दिया। इसका खामियाजा लोगों को कड़ी धूप और उमस से करना पड़ रहा है। तेज गर्मी से उत्पन्न हो रही उमस ने पसीना बहाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार बादल आज शहर को निराश करेंगे, इसका कारण मानसून की ट्रफ लाइन मालवा क्षेत्र की तरफ खिसक गई है। जिससे ग्वालियर ट्रफ लाइन के उार में आ गया है। हवा को नमी नहीं मिल पा रही है। इसका असर सुबह से ही दिखा।
मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर के बाद ही बारिश की संभावना हो सकती है। गुजरात के पास चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इइस कारण से नमी का आना कम हो गया है। नमी नहीं आने से बादल भी नहीं छा पाए।