ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा लगाया गया संगीत सम्राट तानसेन को समर्पित प्रवेश द्वार
Sep 03 2021
ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा शहर मे विभिन्न विकास कार्य तेजी से किये जा रहे है तथा स्थानीय नागरिकों के साथ पर्यटकों को भी ग्वालियर की विरासत साझा करने के उद्देश्य से विभिन्न परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट पहुँच मार्ग पर स्मार्ट सिटी द्वारा हेरिटेज थीम पर आधारित प्रवेश द्वार लगाया गया है। इस द्वार से पर्यटकों को ग्वालियर व संगीत सम्राट के रिश्ते की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही देश विदेश से संगीत में रुचि रखने वाले पर्यटकों को ग्वालियर की पहचान संगीत की नगरी के रूप में कराने में भी ऐसी पहल कारगर सिद्ध होगी।
स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर एक सांस्कृतिक शहर है व इसकी विरासत अतुल्य है। हाल ही में यूनेस्को जैसे वैश्विक पटल पर क्रिएटिव सिटीज़ नेट्वर्क के अंतर्गत "सिटी ऑफ म्यूजि़क" के लिए ग्वालियर द्वारा दावेदारी प्रेषित की गई है। संगीत सम्राट तानसेन की नगरी के रूप में ग्वालियर की एक पहचान है। भारतीय संगीत में अपनी अलग पहचान रखने वाले सम्राट तानसेन की जन्म्स्थली को जाने वाले मार्ग को इसी क्रम में तैयार किया गया है। हेरिटेज थीम पर आधारित यह प्रवेश संकेतक एक द्वार के रूप में विकसित किया गया है जिसे यहाँ से गुजरने वालों द्वारा सराहा जा रहा है
गौरतलब है कि पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु ग्वालियर स्मार्ट सिटी अपनी निर्णायक भूमिका निभा रहा है। सेल्फ़ी पॉंइट, डिजिटल म्यूजियम, महाराज बाड़ा स्थित भवनों का जीर्णोद्धार तथा फसाड लाइटिंग जैसी महत्वकांक्षी परियोजनाओं से निश्चित रूप से आने वाले समय में ग्वालियर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









