अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट वॉशरूम कैफे बने आमजन की पसंद

Sep 02 2021

ग्वालियर। सावर्जनिक क्षेत्रों में सुरक्षित और स्वक्ष्छता के प्रावधान के मुद्दे को हल करने और स्वच्छता सुविधाओं तक आमजन की पहुंच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रो में 7 वॉशरूम कैफे संचालित किये जा रहे है। बहुत कम समय मे ही यह वाशरुम कैफे आमजन की पहली पसंद बन चुके है। 
अत्याधुनिक सुविधाओ से युक्त इन स्मार्ट वॉशरूम के साथ ही कैफेटेरिया की सुविधा का फायदा भी आमजन को इनसे मिल रहा है। शहर में यह वाशरुम कैफे जनता के बीच स्ट्रीट फूड जोन के रुप में पहली पसंद बन गये है। ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि शहर के प्रमुख क्षेत्रों में व्यवस्थित सुविधाघर की खासी जरूरत है। इनकी कमी के कारण विशेषकर महिलाओं को परेशानी का अधिक सामना करना पड़ता है। लेकिन ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा अत्याधुनिक सुविधा वाले यह वाशरुम बनने से यह समस्या बहुत हद तक हल हो सकी है। यह स्मार्ट वाशरुम का रखरखाव पीपीपी मोड्यूल पर किया जा रहा है। जिससे इनका संचालन औऱ रखरखाव रखने मे भी आसानी हुई है।
जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा स्मार्ट वाँशरुम प्रोजेट के तहत प्रथम चरण में 7 स्मार्ट वॉशरूम और कैफे शहर की विभिन्न जगहो पर बनाये जा चुके है, और जल्द ही शेष वॉशरूम भी बनाने पर तेज गति से कार्य किया जा रहा है। श्रीमती सिंह ने बताया कि यह वॉशरूम पूरी तरह आधुनिक और सौर उर्जा से संचालित है, वही वॉशरूम के साथ इनमे संचालित कैफेटेरिया से लोग काँफी, स्नैस सहीत अन्य फास्टफूड का लुत्फ उठा पा रहे है। युवाओ के बीच में भी यह वाशरुम कैफे स्ट्रीट फूड हब के रुप में भी अपनी खासी पहचान बना रही है।
शहर के इन क्षेत्रो में मिल रही है स्मार्ट वाशरुम और कैफे की सुविधा
पहले फेज में 7 जगहो पर स्मार्ट वॉशरूम संचालित किये जा रहे है जिनमें न्यू कलेट्रेट, न्यू हाईकोर्ट तिराहा, एयरटेल आँफिस के पास सिटी सेंटर, कमलाराजा अस्पताल, केआरजी काँलेज, मुरार वीआईपी सर्किट हाउस के समीप, डीडी नगर शामिल है।
इन सुविधाओं से युक्त है स्मार्ट वाशरुम
कैफे- स्मार्ट वाशरुम के गेट आँटोमेटिक रहेंगे। दरवाजे औऱ यूरिनल बॉस सेंसर युक्त होंगे। सेनेट्री पेड बेंडिंग मशीन। दिव्यांग, महिलाओं के लिये अतिरिक्त सुविधा। कैफेटेरिया में स्नैस सहीत कॉफी हाउस की सुविधा। सौर पेनल्स, साफ, शुष्क और सुरक्षित। उपयोगकर्ताओं के लिए प्रतिक्रिया प्रणाली की स्थापना।