तीखी धूप से गर्मी और उमस लोगों को कर रही परेशान

Sep 02 2021

ग्वालियर। गुरुवार की सुबह से ही जिले का आसमान पूरी तरह से साफ हो गया। सूर्य देवता पूरी तरह से आसमान पर हावी होते देखे गए। तेज धूप के कारण उसम भरी गर्मी के छाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को पसीना-पसीना होते देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से आ रही नमी के कारण शाम को बारिश के आसार भी हैं। न्यूनतम तापमान 25.6 डिसेबल रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 0.2 डिसे अधिक रहा। हालांकि मौसम विभाग ने सितंबर में होने वाली बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। यह बारिश के फिर से एक्टिव होने से मिलेगी। लोगों ने सुबह से ही कूलर और एसी ऑन कर गर्मी से निजात पाने की कोशिस की।