चिड़िया घर में सफेद शेरनी ने जन्मे दो शावक
Sep 01 2021
ग्वालियर.गांधी प्राणी उद्यान (चिड़िया घर) में सफेद शेरनी मादा मीरा द्वारा 31 अगस्त व एक सितंबर की मध्यरात्रि को 2 शावकों को जन्म दिया गया है।जिनमें से एक शावक सफेद एवं एक पीला है। मादा मीरा एवं नर लव के द्वारा द्वितीय बार शावकों को जन्म दिया गया है, इससे पहले उक्त मादा द्वारा वर्ष 2018 में तीन शावकों को जन्म दिया गया था, जिससे एक सफेद व दो पीले शावक थेउल्लेखनीय है कि गांधी प्राणी उद्यान में वर्ष 2010 में नेशनल जूलोजिकल पार्क नई दिल्ली से व्हाईट टाइगर मादा जमुना ग्वालियर लाई गई थी,,तभी से चिड़ियाघर में संरक्षित शेरों के कुनबे में बढ़ोतरी हुई हैवर्तमान में मादा मीरा एवं उसका एक पीला शावक स्वस्थ्य हैं, परंतु दूसरा नवजात शावक अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है, जिसकी गर्दन जन्मजात असमान्य है, जिसके लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा उपचार हेतु देश के वरिष्ठ पशु चिकित्सकों द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त किया जा रहा है,पशु चिकित्सकों के अनुसार अभी मादा मीरा को भोजन के रूप में हल्का खाना जैसे चिकन सूप, दूध, उबले हुए अंडे दिए जा रहे हैं। निगमायुक्त श्री आशीष तिवारी द्वारा चिड़िया घर प्रभारी को निर्देशित किया है कि शिशु शावकों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही उन्हें तीस से चालीस दिन तक आइसोलेशन में रखा जाए। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के समस्त प्रोटोकॉल का पालन किया जाए
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









