केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से नई दिल्ली स्थित निवास पर भेंट कर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद लिया

Sep 01 2021

नई दिल्ली  भारत सरकार के कृषि कल्याण मंत्री माननीय  नरेंद्र सिंह  तोमर से आज नई दिल्ली स्थित निवास 3 कृष्णा मेनन मार्ग पर अपने परिवार के साथ भेंट कर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद लिया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  अशोक जैन विशेष रूप से मौजूद थे भाजपा महिला मोर्चा की नेता श्रीमती गिरिजा गर्ग जाटव ने पार्टी संगठन में कार्यकर्ता के रूप में किए गए सक्रिय भागीदारी का उल्लेख किया एवं सामाजिक संस्था संकल्प सिद्धि के माध्यम से महिलाओं के उत्थान में तथा सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए लगाए गए विभिन्न शिविरों एवं कार्यक्रमों की जानकारी एवं समाचार पत्रों की कटिंग अवलोकन हेतु माननीय केंद्रीय मंत्री जी को प्रस्तुत की उन्होंने महिलाओं के उत्थान में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और शुभकामनाएं दी केंद्रीय मंत्री श्री तोमर जी से भारतीय जनता पार्टी महानगर ग्वालियर की वरिष्ठ नेत्री एवं संकल्प सिद्धी सामाजिक संस्था ग्वालियर की अध्यक्ष श्रीमती गिरजा गर्ग जाटव एवं पतिदेव श्री अजय कुमार जाटव, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री सुभाष शर्मा थाटीपुर मुख्य रूप से मौजूद थे