युवा कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का पुतला फूंका

Sep 01 2021

ग्वालियर। युवा कांग्रेस ने युवा कांग्रेस जिला महासचिव पंकज राजपूत के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी का पुतला दहन किया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशतादी वर्ष कार्यक्रम शेल्टर होटल ग्वालियर में आयोजित सुंदरकांड पाठ में जूते पहनकर पूजन करते भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी की इस निंदनीय कार्य का यूथ कांग्रेस विरोध करते हुए फूलबाग चौराहे पर कमल माखीजानी का पुतला दहन किया एवं कमल माखीजानी पर कार्यवाही की मांग करती है की उन्होंने हिंदुत्व का अपमान किया है एवं हिंदुओ की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है जहां एक तरफ भाजपा के बड़े-बड़े नेता हिंदुत्व की बात करते हैं वहां भाजपा के ही नेता सुंदरकांड में जूते पहनकर आते हैं।
इस घिनौनी हरकत का युवा कांग्रेस खुलेआम विरोध करती है विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई नेता वंश माहेश्वरी, हरेंद्र पाल, दीपक बैस, अक्कू राजावत, आकाश राजावत, अभिषेक उपाध्याय, सूरज शर्मा, स्वयं सोनकर, मयंक शर्मा, आदित्य चौधरी, अरविंद पाल, आलम खान, पवनशर्मा, गुलशन शर्मा, सहदेव तोमर, नंदी चौहान आदि मौजूद थे।