5 सितंबर तक बारिश का दौर रहेगा जारी

Sep 01 2021

ग्वालियर। ग्वालियर अंचल में मानसून का सिस्टम तारी है। पांच सितंबर तक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। बुधवार को सुबह से ही काले बादल शहर के कई हिस्सों में दिख रहे हैं। हालांकि सूर्य देवता भी उदयमान होकर तेज रोशनी दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज से हल्की बारिश का दौर अगले छह से सात दिनों तक बना रहेगा। हालांकि इसकी वजह से तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं आएगी। अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 52 से 75 प्रतिशत तक रहा। अब 5 सितंबर तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं होगा।