डबरा में कट्टा अड़ाकर 2 लाख के गहने लूटे, बाइक सवार 3 बदमाशों ने पति की छाती पर अड़ाया कट्टा तो पत्नी-बहन ने उतारकर दे दिए गहने
Aug 31 2021
ग्वालियर। ग्वालियर के डबरा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने कट्टे की नोक पर 2 लाख रुपए के गहने लूटे हैं। बाइक सवार बदमाशों ने एक बाइक को ओवरटेक कर बाइक सवार के सीने पर कट्टा अड़ा दिया और उसकी पत्नी और बहन से गहने उतारने के लिए कहा। युवक पर कट्टा अड़ाते ही बाइक पर बैठी, उसकी पत्नी और बहन ने खुद ही लुटेरों को गहने उतारकर दे दिए। घटना डबरा में शारदा वेयर हाउस के पास की है।
बदमाश भागते समय यह भी कह गए थाने मत जाना। लुटेरों के भागने के बाद पीडि़त ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मंगलवार सुबह कई जगह के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद हुलिया के आधार पर 2 संदेही पकड़े हैं। दोनों में से एक को पहचान भी लिया गया है। पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।
पिछोर निवासी रवि कुशवाह (25) पुत्र कमलेश कुशवाह का डबरा में कम्प्यूटर सेंटर है। यहां पर छात्रों को कम्प्यूटर सिखाने के साथ ही सुधारने का काम भी करते हैं। डबरा में उनके चाचा करण सिंह कुशवाह के यहां पर बच्चे का जन्मदिन समारोह था। समारोह में शामिल होने के लिए रवि अपनी पत्नी शालू व बहन गायत्री के साथ बाइक से डबरा जा रहा था। अभी वह शारदा वेयर हाउस के पास बायपास पर पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से अन्य बाइक से आए तीन बदमाशों ने उनको ओवरटेक कर अपनी बाइक उनके सामने अड़ा दी और धक्का मारकर गिरा दिया।
छाती पर अड़ाया कट्टा लूट ले गए गहने
बाइक में बदमाशों द्वारा धक्का मारते ही रवि शालू और गायत्री बाइक से गिर गए और जब तक संभलते बदमाशों ने उन पर अधिया और कट्टा अड़ा दिया। इसके बाद बदमाशों ने शालू और गायत्री से एक हार, दो मंगलसूत्र व एक सोने की बीजासेन माला लूटने का प्रयास किया तो रवि ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने अधिया के बट से रवि की मारपीट की और जेवर सहित एक मोबाइल और पांच हजार रुपए लूट ले गए। इसके बाद पीडि़त ने मामले की सूचना रिश्तेदारों और पुलिस को दी।
पूरे इलाके में की नाकाबंदी, दो संदेही पकड़े
वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद पूरे इलाके की नाकाबंदी कर बदमाशों की सर्चिंग कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। इसके बाद मंगलवार सुबह से पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए और दो संदेही हाथ आए। पीडि़त परिवार में उनमें से एक की पहचान की है।
गोली भी मार सकते थे
पीडि़त परिवार ने बताया कि बदमाश मारपीट कर जेवर लूट रहे थे कि तभी दो वाहन आते दिखाई दिए, जिन्हें देखकर बदमाश भाग गए और यदि वाहन नहीं आते तो वह गंभीर घटना को अंजाम दे सकते थे। वह गोली भी मार सकते थे।
विवेक शर्मा, एसडीओपी डबरा ने बताया कि बगैर नंबर की बाइक से आए तीन बदमाशों ने युवक की मारपीट कर जेवर, नगदी व मोबाइल लूटा है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









