अग्रवाल परिचय सम्मेलन ने श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बडे उत्साह के साथ मनाया

Aug 31 2021

 ग्वालियर। अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा मानस भवन फूलबाग में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बडे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नटखट कान्हा प्रतियोगिता एवं राधाकृष्णन नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक, अध्यक्षता राजेश ऐरन, अतिथि श्रीमती बबीता अग्रवाल, राजीव अग्रवाल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश वन्दना सिद्धि सूरी द्वारा किया गया, श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में नटखट कान्हा बने मनु अग्रवाल, आरव अग्रवाल, दृश्या गर्ग, विजेता बने, श्रीकृष्ण डांस प्रतियोगिता में नंदिनी शर्मा, और राधा के रूप को साकार अनिका सांघी को प्रथम पुरस्कार दिया गया, कार्यक्रम का संचालन कर रही श्रीमती ज्योति अग्रवाल, एवं रश्मि अग्रवाल ने बताया कि जी वायरस अकादमी द्वारा मां तुझे सलाम भारत माता के लिए प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत मुकेश सिंघल, अनिल गर्ग, आनन्द अग्रवाल, शोर्य अग्रवाल ने किया, प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पूनम अग्रवाल श्रीमती संगीता अग्रवाल, कविता मंगल प्रीती बिंदल, साधना गोयल वन्दना अग्रवाल, नुपुर गोयल, ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया।