पंजाबी सेवा समिति द्वारा पुनीत कोहली को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर किया सम्मान

Aug 31 2021

ग्वालियर। पंजाबी सेवा समिति झंग बिरादरी द्वारा पुनीत कोहली को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर एक सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया। जिसमें पुनीत कोहली को जिला एवं सत्र न्यायालय में शासकीय अधिवक्ता नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में समिति के मोहनलाल अरोरा, अजय बत्रा, बलवंत मदान, सीपी खत्री, दुष्यंत सहानी, अजय सपरा, सत्यपाल बत्रा, डॉक्टर नंदलाल बत्रा, तिलक राज बेरी, जयेन्द्र पाल खुराना, बलदेव खुराना, कमल मिगलानी, गौरव खुराना, सुरेंद्र जुनेजा, ओमप्रकाश कथूरिया, प्रवीण नागपाल, राकेश अरोरा, नरेश अरोरा, राजू अरोरा, कमल पुनियानी, सहित सेवा समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे। जिन्होंने कोहली को पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अंत में कार्यक्रम में पधारे हुए सभी का समिति के सचिव अजय बत्रा द्वारा आभार प्रकट किया गया।