बच्चों के उज्वल भविष्य निर्माण के लिए शिविर आयोजित
Aug 30 2021
ग्वालियर। आशाराम आश्रम शिवपुरी लिंक रोड ग्वालियर पर एक दिवसीय विद्यार्थी उज्वल भविष्य निर्माण शिविर धूमधाम से सपन्न हुआ जिसमें एक सैकड़ा से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलवीर सिंह परमार ने दी। विद्यार्थी उज्वल भविष्य निर्माण शिविर का प्रात: कालीन सत्र प्रात: 7 बजे से प्रारंभ होकर देर शाम तक चला। जिसमे गीता भार्गव, कल्पना शर्मा, आशा शर्मा, धर्मेंद्र सेंगर, अखिलेश जोशी, कृष्णा भाई ने बचचों को स्वस्थ रहने की यौगिक क्रियाएं प्राणायम योगासन सिखाये। बच्चे संस्कारवान बनें सनातन संस्कृति से परिचय कराते हुए त्रिकाल सन्ध्या, सूर्य नमस्कार के अनगिनत फायदे समझाते हुए स्मरण शक्ति के विकास, बच्चे मेधावी प्रतिभा वान होनहार बने। इस पवित्र उद्देश्य के साथ आश्रम द्वारा देश भर में विद्यार्थी उज्वल निर्माण शिविरों का आयोजन किये जा रहे है। शिविर के समापन पर व्यास पीठ पर विराजे गुरुदेव के विग्रह फोटो पर माल्यार्पण कर मंगल आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। आश्रम तक पहुंचने के लिए शहर से बसों की व्यवस्था भी की गई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









