पेशी कर लौट रही बहनों पर हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल
Aug 30 2021
ग्वालियर। एसडीएम कोर्ट में पेशी कर घर लौट रहीं दो बहनों पर छोटी बहन के पति, ससुर ने अपने अन्य साथियों के साथ हमला बोल दिया। हमलावर लाठी-डंडे और सरिए लिए थे। दोनों बहनों को बेरहमी से पीटा। सबसे ज्यादा बड़ी बहन को पीटा, क्योंकि वही छोटी बहन की मदद कर रही थी। बड़ी बहन के सिर में सरिए से इतनी बार हमला किया कि 12 से ज्यादा टांके लगे हैं। घटना सिरोल के हुरावली पर दो दिन पहले की है। सोमवार सुबह महिला का अस्पताल में इलाज के लिए तड़पते और खून से सने होकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए का वीडियो सामने आया है।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब हमलावर उन्हें सड़क पर पीट रहे थे, वहां भीड़ खड़ी तमाशा देख रही थी। महिला ने सिरोल पुलिस पर साधारण धाराओं में मामला दर्ज करने का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की है, जबकि पुलिस का कहना है कि महिला ने भी मारपीट की थी। दोनों तरफ से क्रॉस मामला दर्ज है।
ग्वालियर में सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला अस्पताल में खून से सनी हुई कुछ लोगों पर हमला करने की बात कह रही है। वीडियो करीब 24 सेकेंड का है, लेकिन उसमें महिला की स्थिति बहुत खराब दिख रही है। चेहरे से लगातार खून टपक रहा है। जब वीडियो के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि वीडियो में घायल महिला जड़ेरूआ पिंटो पार्क रोड निवासी बबली पत्नी ज्ञानिसंह दोहरे है। शनिवार शाम बबली और उसकी छोटी बहन प्रीति पर प्रीति के ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला किया था। हमला उस समय हुआ था जब वह एसडीएम कोर्ट में पेशी कर लौट रही थीं।
यह है पूरी घटना
बबली दौहरे की छोटी बहन प्रीति की ससुराल सिरोल में पवन सुत कॉलोनी में है। प्रीति ने अपने ससुर और पति पर केस किया है। जिसकी सुनवाई एसडीएम कोर्ट में चल रही है। शनिवार को वहां पेशी थी। बबली और प्रीति कोर्ट में पहुंची थी। यहां तारीख करने के बाद वह वापस लौट रहीं थीं। बबली ने सोचा पहले प्रीति को उसके ससुराल छोडऩे के बाद वह अपने घर चली जाएगी। पर जैसे ही सिरोल में पवनसुत कॉलोनी रोड पर पहुंचे वहां प्रीति का पति अनिल, ससुर पातीराम व अन्य परिजन रवि, भगवती, मुन्नी व आशा ने दोनों बहनों को घेर लिया। उस पर सरियों से हमला कर दिया। प्रीति को तो कम मारा, लेकिन बबली पर सरियों से तब तक हमला किया जब तक की वह बेहोश नहीं हो गई।
वहां काफी लोग जमा थे, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। इसके बाद घायल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही सिरोल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। रात 11 बजे पातीराम, रवि, अनिल, भगवती, मुन्नी पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। बबली ने रविवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर सिरोल थाना पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने और उसे घायल होने के बाद भी रात तक बैठाए रखने के आरोप लगाए हैं।
गजेन्द्र सिंह धाकड़ टीआई थाना सिरोल ने बताया कि बबली की शिकायत पर उसकी छोटी बहन प्रीति के ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है, जबकि बबली और प्रीति ने भी अपनी ननद आशादेवी के साथ मारपीट की है। इसलिए आशा की शिकायत पर उसके खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है। मैंने सही कार्रवाई की है। अब वह एसपी ऑफिस शिकायत लेकर क्यों पहुंची हैं समझ से परे है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









