आर्य समाज मंदिर में शादी रचाकर 8 साल तक करता रहा दुष्कर्म

Aug 29 2021

ग्वालियर। एक युवती के साथ दोस्ती, प्यार और धोखा हुआ है। युवती का दिल अपनी ही भतीजी को ट्यूशन पढ़ाने आने वाले सर पर आ गया। ट्यूटर ने भी दोस्ती कर ली। फेसबुक पर बात होने लगी और दोस्ती परवान चढऩे लगी। इसके बाद युवती को ट्यूटर अपने गुदड़ी मोहल्ला स्थित घर ले गया। यहां दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। हर बार उसे अपनी पत्नी बनाकर रखने का वादा करता रहा। जब युवती ने दबाव बनाया तो वर्ष 2019 में आर्य समाज मंदिर में शादी भी रचा ली।
इतना ही नहीं मांग में सिंदूर भरने के बाद बहाना बनाकर अपने घर नहीं ले गया। पर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। जब अभी युवती ने उसे उसके ससुराल ले चलने के लिए कहा तो युवक गायब हो गया। जब युवती उसके घर जा पहुंची तो उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया और जानसे मारने की धमकी दी है। पीडि़त युवती ग्वालियर थाना पहुंची है। युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
ग्वालियर शहर के थाटीपुर स्थित द्वारकापुरी में रहने वाली 26 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) 2014 से प्रेम प्रसंग लक्ष्मणपुरा में रहने वाले युवक सुमित जाटव से चल रहा था। सुमित उसकी भतीजी को घर पर ट्यूशन देने आता था। उसी समय दोनों की एक दूसरे से आंखे मिलीं। इसके बाद फेसबुक मैसेंजर पर चैटिंग होने लगी। सोशल मीडिया पर यह दोस्ती कुछ ही समय में प्यार में बदल गई। करीब 8 साल पहले युवक ग्वालियर थाना क्षेत्र के गुदड़ी मोहल्ले में युवती को लेकर पहुंचा। जहां उसके साथ कमरे में सात फेरे लेने के बाद उसे अपनी पत्नी बनाया। जिसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवक तभी से लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब युवती नेउससे शादी की कही तो वह टालता रहता था।
आर्य समाज मंदिर में झूठी शादी रचाई
जब युवती ने सुमित पर शादी करने का दबाब बनाया तो उसने 11 नवंबर 2019 में आर्य समाज मंदिर से उसके साथ शादी कर ली। इसके बाद युवक उसके साथ शारारिक शोषण करता रहा। पत्नी बनने के बाद जब युवती ने उसे ससुराल ले जाने के लिए कहा तो युवक ने उसे भरोसा दिलाया कि वहां बहुत जल्द उसे अपने परिवार से बात कर घर ले जाएगा। समय निकलता गया, लेकिन सुमित उसे अपने घर नहीं ले गया। युवती के द्वारा बार-बार उसके ससुराल जाने की बात सुन युवक उसे छोड़कर भाग गया, मोबाइल भी बंद कर लिया। इसके बाद पीडि़त युवती उसे तलाशते हुए उसके घर जा पहुंची जहां युवक अपने परिवार के साथ मिला।
जब युवती ने उससे घर में रहने की बात कही तो युवक ने उसे धमकाते हुए घर में रखने से इंकार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। सुमित के द्वारा मिले इस धोखे के बाद युवती ग्वालियर थाने जा पहुंची और उसके खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

सुबह गर्मी, दोपहर में झमाझम बारिश का दौर शुरू, मौसम हुआ सुहाना
फोटो साथ में-----7
ग्वालियर। पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को सुबह से भी कुछ ऐसी ही स्थिति थी। दोपहर में मौसम में फिर से बदलाव हुआ। दोपहर बारह बजे से बादल छाना शुरू हो गए, इसके बाद एक बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से तो राहत मिली ही साथ ही मौसम भी सुहाना हो गया। लोगों ने बारिश में भीगकर जमकर आनंद लिया।
सावन में झमाझम बारिश के बाद भादौ में अब तक बारिश नहीं होने से लोगों को लग रहा था कि ये माह सूखा ही निकल जाएगा। बारिश थमने से पारे ने रफ्तार पकड़ ली थी। तीन जिलों का औसत घटने लगा था। ग्वालियर व दतिया औसत से नीचे की ओर जा रहे हैं, जबकि मुरैना रेड जोन में आ गया है। ग्वालियर प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ था। रविवार को मौसम में फिर से बदलाव हुआ। दोपहर में बारिश का दौर शुरू हुआ तो लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई।
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है, जो आंध्र प्रदेश तट के ऊपर है। इस कम दबाव की वजह से मानसून ट्रफ लाइन लौट आई है। यह ग्वालियर होते हुए दिल्ली तक जा रही है। मानसून ट्रफ की वजह से हवा में नमी आना शुरू हो गया है। जिससे बारिश के दौर की एक बार फिर शुरूआत हो गई है।