ब्रह्मकुमारी बहनों ने वृद्ध आश्रम में बांधे रक्षा सूत्र

Aug 29 2021

ग्वालियर। ब्रह्म कुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भाई बहनों द्वारा रविवार को माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम में वृद्धों और पदाधिकारियों को राखी सूत्र बांधा। माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाआश्रम में आज बीके लक्ष्मी बहन रोशनी बहन एवं वीके पहलाद भाई ने आश्रम में मौजूद वृद्ध माता पिता एवं चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव अध्यक्ष पवन भटनागर, श्याम श्रीवास्तव, अधीक्षिका सीमा ससेना, पुष्पा तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर प्रसाद मिष्ठान वितरित किया।