रविवार को भी हुआ टीकाकरण, कम लोग पहुंचे
Aug 29 2021
ग्वालियर। तीसरी लहर की आशंका के चलते अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने के लिए शासन अब हर दिन वैक्सीन की उपलब्धता करा रहा है। अगले दस दिन में जिले में दो लाख लोगों को पहला डोज लगाने का लक्ष्य प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सामने रखा गया है। शनिवार को 41 हजार लोगों को टीका लगाने के लक्ष्य रखा था, पर टीका 14 हजार लोग ही केंद्रों पर पहुंचे। अब रविवार को 47 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था। हालांकि दोपहर तक टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी रही है। आलम यह है कि दोपहर बारह बजे तक केवल 1800 लोगों ने ही टीका लगवाया।
14178 को लगा टीका
शनिवार को ग्वालियर में 235 केंद्रों पर 41050 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। पर इन केंद्रों पर महज 14 हजार 178 लोग ही टीका लगवाने के लिए पहुंच सके। इसमें 6616 ने पहला व 7562 ने दूसरा डोज लगवाया। 60 साल से अधिक उम्र के 134 ने पहला व 141 ने दूसरा डोज लिया, जबकि 45 से 60 के बीच की उम्र के 1504 लोगों ने पहला व 1070 ने दूसरा डोज लिया। इसके अलावा 5412 युवाओं ने पहला व 5916 ने दूसरा डोज लगवाया।
डा. रामकुमार गुप्ता टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि शासन स्तर से हर दिन ग्वालियर को वैक्सीन की उपलब्धता कराई जा रही है। यह निर्देश भी दिए गए हैं कि जितनी वैक्सीन मिले उसे लोगों को उपलब्ध कराई जाए, इसलिए अब हर दिन टीकाकरण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









