शहर को खूबसूरत बनाने में अपनी भूमिका निभा रही है वॉल आर्ट
Aug 28 2021
ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा शहरवासियों के जीवन को बेहतर व सुगम बनाने हेतु विभिन्न परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। साथ ही शहर को खूबसूरत बनाने के लिए विभिन्न स्थलों को वॉल आर्ट के माध्यम से सुंदर बनाया जा रहा है। ग्वालियर शहर के माधव नगर तथा एजी ऑफि़स पुल पर ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा आकर्षक वॉल आर्ट की जा रही है। जहां माधव नगर की बाउंड्री वॉल पर भारतनाट्यम की हस्त मुद्राओं को प्रदर्शित किया गया है तो वहीं एजी ऑफि़स पुल की साइड वॉल पर मयूर की खूबसूरत कलाकृति उकेरी गई है।
गौरतलब है कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य में हस्त मुद्रा (संस्कृत में हाथ को हस्त कहते हैं) शदावली प्रयुक्त होती है। भारतीय शास्त्रीय नृत्य के सभी रूपों में मुद्राएं समान हैं, हालांकि उनके नाम और उनका उपयोग भिन्न हुआ करते हैं। इस वॉल आर्ट के द्वारा प्रमुख हस्त मुद्राओं को चित्रकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी शहर की पहचान बनाने में कला का महत्वपूर्ण योगदान होता है। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं को थीम आधारित बनाया गया है। श्रीमती सिंह ने बताया कि ग्वालियर शहर और कला का एक प्राचीन सबंध है। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा निरन्तर प्रयास किया जाता रहा है कि शहरवासियों को कला से विभिन्न माध्यमों से जोड़ा जा सके।
इसी क्रम में चाहे डिजिटल यूजियम, वेस्ट टू आर्ट परियोजना, सेल्फ़ी पॉंइट, फ़साड लाइटिंग सभी में कला को सजीव रूप से दर्शाया गया है। इसी क्रम में शहर के चिन्हित स्थलों पर ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा वॉल आर्ट का कार्य कराया गया है। पूर्व में सिटी ऑफ यूजिक की थीम पर पड़ाव तथा बस स्टैंड रोड पर संगीत से सबंधित विभिन्न कलाओं को प्रदर्शित किया गया था। वहीं गोविंद पुरी में पंचतंत्र आधारित कहानियों को वॉल आर्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









