मिठन लाल चौधरी स्मृति में एक दिवसीय शतरंज टूर्नामेंट आज तैयारियां पूर्ण

Aug 28 2021

ग्वालियर। ग्वालियर जिला शतरंज संघ द्वारा मिठन लाल चौधरी स्मृति में एक दिवसीय शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर फूलबाग पर किया जायेगा। इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की इस आयोजन में  खिलाडिय़ों को रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इसमें खिलाड़ी खेल सकते हैं। इस शतरंज टूर्नामेंट को 5 राउंड में सम्पूर्ण किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि रविवार को होने वाले टूर्नामेंट में पहला राउंड साढ़े नौ बजे से दूसरा राउंड साढ़े दस बजे तीसरा राउंड साढ़े गयारह बजे चौथा राउंड साढ़े बारह बजे पांचवां राउंड डेढ़ बजे से किया जायेगा। पुरस्कार वितरण समारोह 2.30 बजे किया जाएगा। टाइम कन्ट्रोल 15 मिनट दस सेकंड रहेगा। ओपन कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार ट्रॉफी दी जाएगी। अंडर 15 में प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार एवम् अंडर 11 में भी प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार की ट्रॉफी दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए आकाश सेठ से सम्पर्क कर सकते हैं। और इस टूर्नामेंट में आरबीटर की भूमिका में राजेश द्विवेदी रहेंगे। इस आयोजन भाग लेने वाले बच्चे आन स्पोर्ट रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। इसके लिए समय से 10 मिनट पर पहले पहुंचना होगा।