पेंशनर्स और एक्स-आर्मीमेन एसोसिएशन का आफिस तोडा
Aug 27 2021
ग्वालियर। महाराज बाड़ा स्थित गोरखी परिसर में गवर्मेंट पेंशनर्स एसोसिएशन और एक्स आर्मीमेन एसोसिएशन के आफिस तोडे जाने की घटना के बाद से पदाधिकारियों में आक्रोश है। हैरानी की बात यह है कि यह दफ्तर किसने तोड़े किसी को पता नहीं है। जिला प्रशासन और स्मार्ट सिटी कंपनी के अफसरों का साफ कहना है कि उनके विभाग ने आफिस तोडऩे की कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में अहम सवाल है कि आफिस को तोड़ा किसने है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि न खाली करने का समय दिया न बताया गया, जिसके कारण काफी सारा सामान मलबे में दब गया। अब इस मामले में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह जांच कराएंगे कि आखिर यह दफ्तर किसने तोड़ा है।
गवर्मेंट पेंशनर्स एसोसिएशन के अरूण कुमार सक्सेना और सचिव आरके बख्शी ने बताया कि यह आफिस गोरखी के कमरा नंंबर 3 में सन 1959 से चल रहा था। गोरखी से सारे आफिस शिफ्ट हो रहे है तो पेंशनर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर ग्वालियर से निवेदन कर आफिस संचालन हेतु दो कमरे मागें थे। जिस पर कलेक्टर ने आश्वासन दिया था कि जल्द व्यवस्था की दी जाएगी, साथ ही इसकी नोटशीट भी आगे बढ़ाई गई थी। इसी दौरान बीते रोज बिना किसी सूचना के दोनों एसोसिएशन के दफ्तर तोड़ दिए गए। ज्ञात रहे कि गोरखी को खाली कराया जा रहा और अभी हाल ही में एसडीएम लश्कर का आफिस कलेक्ट्रेट में शिफ्ट किया गया। एक्स आर्मीमेन एसोसिएशन के पदाधिकारी कैप्टन एमआइ खान ने बताया कि दो-तीन माह पहले एसडीएम ने आफिस खाली करने के लिए कहा था, लेकिन इस तरह तोड़ा जाना यह गलत है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









