स्मार्ट सिटी सीईओ ने आमखो पर निर्माणाधीन स्मार्ट रोड का किया निरीक्षण
Aug 27 2021
ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा स्मार्ट रोड परियोजना के तहत आमखो क्षेत्र में स्मार्ट रोड का कार्य किया जा रहा है। यहाँ चल रहे निर्माण कार्य का शुक्रवार को स्मार्ट सिटी सीईओ ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित एजेंसी को जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी व स्मार्ट सिटी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
श्रीमती सिंह ने निरीक्षण में उपस्थित संबंधित अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि खुदाई के कार्य मे तेजी लाये वही स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज व वाटर सप्लाई तथा सीवेज निकासी जैसी यूटिलिटी के लिए जरूरी प्रावधान रखा जाए ताकि भविष्य में आवश्यकता पडऩे पर बिना रोड कटिंग किये सुधार कार्य किये जा सके। श्रीमती सिंह ने सड़क के बीच मे आने वाले वृक्षो को बिना हटाये मीडीयन (डिवाइडर) हिस्से में ही लेने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी के तहत ग्वालियर शहर में 15.62 किलोमीटर की स्मार्ट रोड परियोजना का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है इस परियोजना के तहत अत्याधुनिक स्मार्ट रोड के साथ साथ महाराज बाड़ा क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग सहित कई कार्य प्रगतिरत है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









