रेलवे स्टेशन पर मिले लड़का-लड़की को घर वाले लेने आए तो बोले- लौटकर नहीं जाएंगे चाहे जान देना पड़े
Aug 27 2021
ग्वालियर। जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन से एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा है। लड़का-लड़की बीते 5 साल से एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। दोनों की जाति उनको एक होने से रोक रही हैं। पकड़े जाने की खबर मिलते ही उनके परिजन भी थाने पहुंच गए। परिजन दोनों को साथ ले जाने लगे, लेकिन प्रेमी जोड़ा एक दूसरे का हाथ थामकर थाने के गेट पर अड़ गए।
उनका कहना था कि उन्होंने जिंदगी भर साथ रहने की कसम खाई है। हम एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे, यदि जबरदस्ती घर भेजा गया तो अपनी जान दे देंगे। प्रेमी युगल ने थाने पहुंचे मां-बाप को देख उन्हें वापस लौटा दिया। प्रेमी युगल की एक ही रट है कि वह बालिग है और अपनी जिंदगी का फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
जीआरपीथाना टीआई बलराम यादव ने बताया कि जीआरपी के जवान जब स्टेशन पर गश्त कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें एक जोड़ा दिखाई दिया। दोनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ में उनकी पहचान गौरव शर्मा (25) निवासी चंदन नगर व नीना (22) (बदला हुआ नाम) निवासी किला गेट के रूप में हुई है।
गौरव ने बताया कि उनका पांच साल से अफेयर चल रहा है, लेकिन दोनों की शादी में जाति बाधा बनी हुई है। युवक ने बताया कि हम पड़ोसी हैं और जब हमने एक दूसरे को पसंद किया तो जाति देखकर नहीं, बल्कि एक दूसरे के प्रति समर्पण देखकर किया है तो अब जाति क्यों बाधा बनी हुई है? हमने एक दूसरे से सच्चा प्यार किया है, इसलिए हम जिंदगी भर साथ रहेंगे। दोनों का बालिग होने के कारण जीआरपी पुलिस ने प्रेमी युगल के परिजन को शुक्रवार को थाने बुलवाया था। थाने पहुंचे परिजन को देख प्रेमी युगल ने उनके साथ रहने से इनकार कर दिया।
प्रेमी जोड़ा के मामले में अब आगे क्या होगा?
प्रेमी जोड़ा परिवार के साथ जाने को तैयार नहीं है। जान को भी खतरा बता रहे हैं। परिवार वाले शादी करने को तैयार नहीं हैं। पुलिस उनको थाने में रख नहीं सकती, इसलिए अब पुलिस के सामने भी समस्या खड़ी हो गई है। हालांकि, पुलिस ने उनको कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया है।
जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि प्रेमी जोड़ा पकड़ा गया था। दोनों एक दूसरे के साथ ही रहना चाहते थे। बालिग भी थे, इसलिए उन्हें थाने से कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









