भगवान के साइज पर संकट, असमंजस में मूूर्तिकार दो से ढाई फीट की मूर्तियां भक्तों के लिए बनाकर कर रहे तैयार
Aug 26 2021
ग्वालियर। जिले में इस साल भी जिला प्रशासन द्वारा नए आदेश नहीं आने के कारण गणपति प्रतिमाओं की ऊंचाई ढाई फीट की ही रहेंगी। इसीलिए शहर के मूर्तिकार ढाई फीट की गणेश प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। शहर के मूर्तिकार बाहर से आने वाले बड़े ऑर्डर भी नहीं ले रहे हैं। मूर्तिकारों को डर है कि मूर्ति बनाने के बाद यदि ऑर्डर देने वाले लोगों ने अगर मूर्ति के कैंसिल कर दिए तो उन्हें एक बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। आपको बता दें कि, पूरे भारतवर्ष में बड़े हर्ष उल्लास से मनाया जाने वाली गणेश चतुर्थी इस साल 10 सितंबर 2021 को पड़ रही है। गणेश चतुर्थी पर गणेश भक्त उनकी प्रतिमाएं अपने घरों में स्थापित करेंगे। इसके साथ ही शहर के चौराहों और गली मोहल्लों में गणेश पंडाल लगाकर गणेश प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। इस साल भी जिला प्रशासन के द्वारा समय पर नए आदेश नहीं आने के कारण गणेश मूर्तियां बनाने वाले मूर्तिकार गणेश भक्तों के लिए दो से ढाई फीट तक की गणेश प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। जिसके कारण मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकारों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
बनाई गई मूर्तियों को आखरी रूप दे रहे है
गणेश प्रतिमाएं बनाने वाले मूर्तिकारों ने उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, झांसी आदि से किए गए बड़ी प्रतिमाओं के ऑर्डर कैंसिल कर दिए हैं। मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकारों का कहना है कि बरसात के मौसम के कारण अब मूर्तिया समय पर बनाना और उनका सूखना संभव नहीं है। ऐसे में बड़ी गणेश प्रतिमाएं तैयार नहीं की जा सकती ज्यादातर शहर के मूर्तिकार गणेश चतुर्थी से करीब तीन माह पूर्व से ही गणेश प्रतिमाएं बनाने का काम शुरू कर देते हैं। क्योंकि अब गणेश चतुर्थी आने में कम दिन रहेगा यह इसलिए मूर्तिकार अपने द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमाओं को रंग रोगन कर कर उन्हें फाइनल टच दिया जा रहा है। मूर्तिकार ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए पुराने आदेश के आधार पर ही गणेश प्रतिमाएं तैयार की हैं।
पिछले साल नहीं बिक सकीं थी प्रतिमाएं
इस बारे में जीवाजी गंज में रहने वाले मूर्तिकार राकेश नागवंशी का कहना है कि पिछले साल के जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश को मानते हुए उन्होंने गणेश प्रतिमाएं तैयार की हैं। मूर्तिकार राकेश नागवंशी कहते हैं कि पिछले साल कोरोना के चलते उनके द्वारा बनाई गई दो से ढाई फीट की कई गणेश प्रतिमाएं नहीं बिक सकी थी। दो से ढाई फीट की कई प्रतिमाएं अभी भी उनके पास रखी हुई हैं ऐसे में वह बड़ी प्रतिमा बनाकर नुकसान नहीं चाहते हैं कोरोना संक्रमण काल से ही उनकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ी हुई है ऐसे में वह कोई भी बड़ा घाटा झेलना की स्थिति में नहीं है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









