भगवान झूलेलाल के चल समारोह का किया स्वागत

Aug 26 2021

ग्वालियर। भगवान झूलेलाल देवता की चल समारोह की शाही सवारी का भव्य स्वागत युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धीरज ढींगरा, क्षेत्र के पूर्व पार्षद बलराम ढींगरा एवं सैकड़ो साथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जयोति साहिब के चरणों मे माला अर्पण कर लाल साई को साफा पहनाकर पुष्प वर्षा कर अतिशबाजी जलाकर चल समारोह में उपस्थित लोगो का भव्य स्वागत किया। इस पावन अवसर पर कांग्रेस नेता चेतन भार्गव, रवि कनौजिया, अशवनी छाबड़ा, हीरा भाग्य, बाबा माहोर, रामू लालवानी, राहुल जोतवानी, जीशान खान, समर्थ जैन, कपिल सेवलानी, कुणाल खेतानी, निखिल भाई, पंकज रोहिरा, पारस रमानी, हेमंत सेवलानी आदि क्षेत्र के गणमान्य नागरिको ने ज्योति के दर्शन कर शाही सवारी का स्वागत किया।