प्रभारी मंत्री ने गुरूद्वारे पर मत्था टेका शताब्दी समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Aug 26 2021

ग्वालियर। जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के साथ गुरूद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और वहां होने वाले शताब्दी समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर गुरूद्वारा प्रबंधन द्वारा प्रभारी मंत्री श्री सिलावट का स्वागत किया और शताब्दी समारोह की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। 
अक्टूबर माह में होने वाले शताब्दी समारोह को लेकर गुरूद्वारा प्रबंधन द्वारा पूर्व में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण भी दिया हे।
इसी तारतय में गुरूवार को प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। अइस अवसर पर गुरूद्वारा प्रबंधन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।